MTP (गर्भावस्था की चिकित्सा समाप्ति) कब, क्यों की जाती,कैसे की और दीर्घकालिक प्रभाव और संभावित जटिलताएँ
MTP (गर्भावस्था की चिकित्सा समाप्ति) कब, क्यों की जाती,कैसे की और दीर्घकालिक प्रभाव और संभावित जटिलताएँ MTP एक सुरक्षित और कानूनी प्रक्रिया है, जिसे एक प्रशिक्षित चिकित्सक की देखरेख में किया जाना चाहिए। अधिकांश महिलाएँ इसके बाद सामान्य जीवन जी सकती हैं और भविष्य में गर्भधारण भी कर सकती हैं। लेकिन, बार-बार MTP करवाने या असुरक्षित तरीके से करवाने पर भविष्य में गंभीर जटिलताएँ हो सकती हैं , जैसे संक्रमण, बांझपन, समय से पहले प्रसव, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ आदि MTP (गर्भावस्था की चिकित्सा समाप्ति) क्या है? MTP का पूरा नाम Medical Termination of Pregnancy है, जिसका अर्थ है गर्भावस्था की चिकित्सा समाप्ति या गर्भपात । यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें गर्भावस्था को दवाओं या सर्जरी की मदद से समाप्त किया जाता है। भारत में यह प्रक्रिया Medical Termination of Pregnancy Act, 1971 के तहत कानूनी है, जिसे 2002 और 2021 में संशोधित किया गया है। इस कानून के अनुसार, गर्भावस्था को 24 हफ्ते तक कुछ विशेष परिस्थितियों में समाप्त किया जा सकता है। MTP कब और क्यों की जाती है? अनचाही गर...